First LOOK: संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम'- पहली झलक के साथ रिलीज डेट की घोषणा
संजय दत्त ने अपनी आगामी फिल्म 'प्रस्थानम' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। प्रस्थानम 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोईराला, जैकी श्राफ, अली फजल, चंकी पांडे और अमायरा दस्तूर दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक हैं देव कट्टा। बता दें, इस फिल्म को प्रोड्यूस भी संजय दत्त ने किया है। बतौर प्रोड्यूसर यह संजय दत्त की पहली फिल्म है।
मोशन पोस्टर में फिल्म का एक दमदार डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें संजय दत्त कहते हुए नजर आ रहे है कि हक दोगे तो रामायण शुरु होगी, छिनोगे तो महाभारत! तेलुगु में भी फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई थी।

खास बात है कि इस फिल्म में संजय दत्त और जैकी श्राफ लगभग 11 सालों के बाद साथ काम कर रहे। जाहिर है इस एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में इन्हें एक बार फिर साथ देखना दिलचस्प होगा। तेलुगु में रिलीज इस फिल्म ने कई अवार्ड्स जीते थे..
प्रस्थानम के अलावा आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में भी संजय दत्त अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म दिसंबर 2019 में रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में भी संजय दत्त मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग शुरु नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











