केजीएफ चैप्टर 2 - संजय दत्त Vs यश का दबंग क्लाईमैक्स
संजय दत्त, सुपरस्टार यश की कन्नड़ सुपरहिट काला गोल्ड फील्ड्स सीक्वल के विलेन हैं। अब खबर है कि केजीएफ 2 के क्लाईमैक्स में यश और संजय दत्त एक शानदार फाईट सीन करने वाले हैं जो बिल्कुल दबंग 2 में सलमान खान और सोनू सूद के फाईट सीन की याद दिलाएगा।
फिल्म के क्लाईमैक्स के लिए संजय दत्त और यश दोनों ही फिलहाल अपनी बॉडी बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। क्लाईमैक्स को कोरियोग्राफ करेंगे इंटरनेशनल स्टंटमैन।

फिल्म में रवीना टंडन की एंट्री पहले ही हो चुकी है। फिल्म 2020 के अंत में रिलीज़ होने वाली है और इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में डब किया जाएगा। फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान फिलहाल नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि फिल्म के पहले पार्ट ने हिंदी में भी काफी अच्छी कमाई की थी और प्रॉफिट के लिहाज़ से अक्षय कुमार - रजनीकांत स्टारर 2.0 को भी पीछे छोड़ दिया था। यहां देखिए कुछ बेहतरीन कमाई करने वाली डब साउथ फिल्मों का स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications











