KGF 2- संजय दत्त और यश का खतरनाक क्लाइमैक्स सीन- वायरल खबर जानकर चौंक जाएंगे आप
इस समय फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 काफी चर्चा में चल रही है और फिल्म के लीड एक्टर यश शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। केजीएफ ऐसी कन्नड़ फिल्म थी जिसने रिलीज होने के साथ ही एक बड़ा धमाका किया था और पूरे देश के लोग इस फिल्म को देखकर पागल हो गए थे। लेकिन इस बार फिल्म और भी बड़ा धमाका लेकर सामने आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की एंट्री हुई है जो कि इस फिल्म में निगेटिल रोल प्ले करेंगें।
खबरों की मानें तो फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में कुछ ऐसा होने वाला है जो कि आपको हिला रख देगा। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म के लिए फाइट सीन की और खबर है कि संजय दत्त और यश का फेसऑफ काफी धमाकेदार साबित होने वाला है।

खबर तो ये भी है कि इस सीन में संजय दत्त और यश दोनो शर्टलेस होंगे। इसके अलावा फिल्म को रवीना टंडन पहले ही ज्वाइन कर चुकी हैं। केजीएफ चैप्टर 1 जितनी सफल फिल्म साबित हुई थी वैसे इस चैप्टर 2 को बनाने की कोशिश की जा रही है।
कन्नड़ फिल्मों की बात करें तो ये पहली फिल्म थी जिसने इतनी शोहरत हासिल की है। संजय दत्त को देखने के लिए लोग फिलहाल इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications