..................... Sanjay Dutt and Raveena Tandon will do a blast after KGF Chapter 2, Will be a comedy film! संजय दत्त और रवीना टंडन केजीएफ चैप्टर 2 के बाद करेंगे धमाका - Hindi Filmibeat

संजय दत्त और रवीना टंडन केजीएफ चैप्टर 2 के बाद करेंगे धमाका, कॉमेडी फिल्म में बन गई जोड़ी!

काफी समय से कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर चर्चा है और इसके साथ दो और लोगों की चर्चा है जो कि इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और रवीना टंडन के बारे में जो कि इस फिल्म में धमाका करते नजर आने वाले हैं। जो बहुप्रतीक्षित यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। रवीना टंडन और संजय दत्त काफी समय के बाद स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं,

कुछ समय पहले अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर संजय के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और लिखा था कि ये मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं। लेकिन अब जो खबर हम आपको लिए लेकर आए हैं वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि केजीएफ 2 के बाद भी दोनों एक बड़ा धमाका करेंगे।

sanjay dutt, raveena tandon, संजय दत्त, रवीना टंडन

पता चला है कि दोनों एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसके लिए दोनों की काफी उत्साहित हैं। मिड डे की एक खबर के मुताबिक ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी और एक नए निर्देशक द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

ये खबर सामने आने के बाद 90 के दशक की ये शानदार जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आई है और देखना शानदार होगा कि एक बार फिर से ये दोनों कैसा धमाका करते हैं।

संजय दत्त लगातार फिल्में कर रहे हैं लेकिन काफी कम ऐसी फिल्में हैं जो कि इस वक्त सफल साबित हो रहीं हैँ। केजीएफ चैप्टर 2 से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त निगेटिव रोल में बड़ा धमाका करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X