..................... Sanjay Dutt and Manyata Dutt celebrated Birthday of their Kids! संजय दत्त और मान्यता ने मनाया अपने बच्चों का जन्मदिन, वायरल हुई बेहद प्यारी तस्वीर! - Hindi Filmibeat

संजय दत्त और मान्यता ने मनाया अपने बच्चों का जन्मदिन, वायरल हुई बेहद प्यारी तस्वीर!

संजय दत्त और मान्यता दत्त की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक केक है और साफ समझ आ रही है कि किसी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। दरअसल संजय दत्त इस दौरान अपने जुड़वां बच्चों शहरान और इकरा जन्मदिन मना रहे थे जो कि अब 11 साल के हो चुके हैं। 21 अक्टूबर को उनके जुड़वां बच्चों शहरान दत्त और इकरा दत्त का जन्मदिन मनाया जाता है।

इस तस्वीर को सेलेब्रेशन के दौरान मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दोनों सितारों आधी रात को केक काटा और अपने बच्चों का जन्मदिन मनाया। संजय दत्त और मान्यता के चेहरे पर मुस्कान है और जाहिर है कि वो अपने बच्चों के प्रति काफी खुश हैं।

sanjay dutt, संजय दत्त

खबर है कि इस दौरान संजय दत्त और मान्यता ने घर को दो बड़े बैलून स्टैंड से सजाया गया था। एक का रंग गुलाबी और सफेद गुब्बारों से भरपूर था और दूसरा नीले और सफेद गुब्बारों के साथ।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों उनको जन्मदिन मुबारक का संदेश भी देते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त अपने बच्चों के जन्म के बाद शुरुआती समय में उनको बिल्कुल भी समय नहीं दे पाए थे क्योंकि उस दौरान वो जेल में मौजूद थे।

लेकिन इस वक्त वो पूरी तरह से फ्री हैं और उनके सभी केस खत्म हो चुके हैँ। संजय दत्त उन कलाकारों में से एक हैं जो कि अक्सर विवादों में रहे हैं और काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X