बिना माधुरी दीक्षित के 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर मना शानदार जश्न, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

Khalnayak: माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर सुपरहिट फिल्म खलनायक (Khalnayak) ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर फिल्म की टीम और मुख्य कलाकारो ने मिलकर एक शानदार जश्न मनाया। इसके साथ ही फिल्म की दोबारा से कुछ सितारों के साथ स्क्रीनिंग भी रखी गई। इस सबके बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कहीं नजर नहीं आई, जिसने फैंस के मन में कई सवाल पैदा किए।
'खलनायक' के 30 साल हुए पूरे-
सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म खलनायक में मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त आए थे। दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया था, दोनों की जोड़ी उस वक्त की सबसे ज्यादा फेमस और चर्चित जोड़ी बन गई थी।
फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखा कर सबके दिलों में खास जगह बनाई थी। अब फिल्म ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। तो ऐसे में इस खास मौके पर मेकर्स ने एक खास पार्टी और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
तो ऐसे में सोमवार, 4 सितंबर को फिल्म के प्रीमियर नाइट कार्यक्रम में, पूरी टीम इस विशेष अवसर का जश्न मनाने के लिए फिर से एकजुट हुई, जिसमें निर्देशक सुभाष घई, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अलका याग्निक और इला अरुण शामिल थे।
फिल्म के जश्न में माधुरी नहीं हुई शामिल-
फिल्म का जश्न शानदार रहा। फिल्म देखने के बाद सभी ने पैपराजी के सामने केक कट किया और मस्ती भरे अंदाज से पैपराजी को एक-दूसरे के साथ पोज दिए। इस पार्टी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। परंतु सबके मन में एक ही सवाल है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इसमें शामिल क्यूं नहीं हुई।
जश्न में तो एक्ट्रेस नहीं पहुंच पाई परंतु उन्होंने सोशल मीडिया से अपना वीडियो शेयर किया। माधुरी दीक्षित ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, - आज खलनायक के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं! अविश्वसनीय गीत, चिरस्थायी यादें और अपार प्यार। खलनायक को इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद। फिल्म से आपका पसंदीदा गाना कौन सा था? क्या आप मेरा अनुमान लगा सकते हैं?


Click it and Unblock the Notifications