Welcome 3: संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी फिर आएगी साथ, लेकिन फैंस को मिलेगा झटका! जानें क्या है मामला

sanjay-dutt-and-arshad-warsi-to-replace-nana-patekar-and-anil-kapoor-in-welcome-3

Welcome 3: अनीस बज़्मी की कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'वेलकम' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है, लेकिन इस दफा स्टारकास्ट में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। वेलकम (2007) और वेलकम बैक (2015) में उदय शेट्टी और मजनू भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर्स नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस बार फिल्म से नदारद रहेंगे।

खबर है कि वेलकम 3 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर को इस बार संजय दत्त और अरशद वारसी रिप्लेस करने वाले हैं। जी हां, मुन्नाभाई और सर्किट बनेंगे उदय शेट्टी और मजनू भाई। वहीं, अक्षय कुमार तीसरी किस्त में भी फाइनल हैं।

स्क्रिप्ट हो चुकी है तैयार

सूत्रों की मानें तो वेलकम 3 की स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार हो चुकी है। और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने संजय दत्त और अरशद को अप्रोच किया है। अक्षय कुमार फिलहाल जॉली एलएलबी 3 और हाउसफुल 5 की शूटिंग करने वाले हैं। उनकी शूटिंग खत्म होते ही वेलकम 3 फ्लोर पर आ जाएगी।

फीस को लेकर नहीं बनी बात

बताया जा रहा है कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर का निर्माता के साथ अपनी फीस को लेकर बात नहीं बन पाई। इतना ही नहीं, अफवाहें ये भी हैं कि सुनील शेट्टी भी वेलकम 3 का हिस्सा होंगे। फिलहाल इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

लेकिन कोई शक नहीं कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने उदय शेट्टी और मजनू भाई के किरदारों को जो ऊंचाई दी है, वहां तक किसी और एक्टर के लिए पहुंचना काफी मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X