भूमि पोस्टर..पहली बार संजय दत्त और 'बेटी' अदिति राव हैदरी दिखे एक साथ..शानदार
संजय दत्त और अदिती राव हैदरी साथ में पहली बार भूमि के पोस्टर पर नजर आए। इस पोस्टर को देकखर आप भी मानेंगे कि फिल्म सुपरहिट होगी इसमें कोई शक नहीं है और संजय दत्त एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं तो अदिती राव हैदरी भी वहीं बहुत ही अच्छी लग रही हैं।
[BOX OFFICE: 5 दिन.. इतनी बुरी तरह पिटेंगे शाहरुख खान.. सोचा ना था.. सुपरफ्लॉप! ]
इस पोस्टर में संजय दत्त बटी अपनी ऑनस्क्रीन बेटी को गले लगाए नजर आ रहे हैं और साथ ही संजय दत्त के चेहरे से पता चल रहा है कि वो किसी से बदला लेने वाले हैं और कुछ भी कर सकते हैं। इसके भी संजय दत्त भूमि के पोस्टर में खून से लथपथ नजर आए थे।

आपको बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त एक पिता के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में उनकी बेटी हैं अदिति राव हैदरी।निर्देशक उमंग कुमार ने कहा है कि भूमि में दर्शक संजय दत्त का बेस्ट देखेंगे। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आने वाली है।
पहले फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी.. लेकिन किसी क्लैश से बचने के लिए फिल्म को पोस्टपोंड कर दिया गया।अब फिल्म 22 सिंतबर को रिलीज होगी। फिल्म का इससे पहले आया लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस साल भूमि के अलावा कई और भी फिल्में हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे।


Click it and Unblock the Notifications