संजय के तन ढांकने वाली बात महंगी पड़ी अमीषा को
संजय दत्त और अमीषा पटेल का मामला अब भी नहीं सुलझा है। संजू बाबा ने मीडिया वालों के सामने साफतौर पर कह दिया है कि अमिषा ने हमेशा के लिए अपना एक वेलविशर खो दिया है। मैंने हमेशा एक बड़े भाई की तरह ही अमिषा की हर संभव मदद की है।
इधर अमीषा की समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करें। बॉलिवुड में एक दत्त फैमिली से ही उनकी पटती थी, लेकिन अब वहां से भी उनका पत्ता साफ होता दिख रहा है।
अब अगर पती ने दूरी बना ली है तो जाहिर सी बात है कि संजय दत्त की वाइफ मान्यता भी अमीषा का साथ नहीं देंगी। संजय जैसे बड़े स्टार के साथ पंगा लेना अमीषा को भारी पड़ सकता है। संजू बाबा इंडस्ट्री के अकेले ऐसे स्टार हैं , जिनकी सलमान और शाहरुख दोनों कैंपों में ही सम्मान किया जाता है।
अगर संजय दत्त अपनी पर उतर आए तो अमीषा का टिकना मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि अमीषा और संजय दत्त की पिछले दिनों रोहित धवन की शादी में एक्ट्रेस के कपड़ो को लेकर बहस हो गई थी। अमीषा ने तन दिखाउ कपड़े पहने थे और संजय बाबा ने उन्हे दुपट्टी ठीक से पहनने की नसीहत दी थी।


Click it and Unblock the Notifications