कांचा के रोल से खुद डर गए खलनायक संजय दत्त
अगर आपने फिल्म अग्निपथ के ट्रलर्स देखें है तो आपको संजय दत्त का किरदार अब तक की सारी फिल्मों से पूरी तरह अलग दिखाई दिया होगा। इसमें उनका लुक भी पूरी तरह से अलग है भारी भरकम शरीर, बाल्ड लुक और बॉडी में काफी सारे टैटू। उनके इस किरदार ने संजु बाबा को तो डरा दिया लेकिन लोगों ने संजय को कांचा के रूप में काफी पसंद किया है।
जब इस फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने अपने किरदार कांचा को पहली बार देखा तो वह खुद ही जर गए 2 मीनट के लिए तो उन्होंने फिल्म के निर्देशक को कह दिया था कि मुझे बाहर जाना है। जब उनसे पूछा गया कि इसका कारण क्या है तो खुद संजय ने कहा कि मैं अपने रोल को देख कर ये यकिन नहीं कर पा रहा हूं कि यह मैं ही हूं। इतना भयानक रोल मैं कैसे कर सकता हूं। देखें अग्निपथ का ट्रेलर
संजय ने एक बात और कहीं कि जब वह फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर गया था तब लोग उन्हें कांचा के नाम से पुकार रहे थे यानि उन्हें मेरा यह रोल काफी पसंद आया। मुझे इस रोल को करने में कोई परेशानी नहीं हुई। मैं बस वही करता गया जैसा कि मुझे फिल्म के डारेक्टर ने बताया।


Click it and Unblock the Notifications