अब संजय दत्त लेगें 10 करोड़ रूपये
करण जौहर की फिल्म अग्निपथ में 'कांचा चीना' का किरदार लोगों को पसंद क्या आया संजय दत्त ने अपने भाव ही बढ़ा लिए हैं। पहले वह फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ लेते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो एक फिल्म के 10 करोड़ लेंगे।
अग्निपथ फिल्म के हीरो तो रितिक रोशन थे लेकिन इस फिल्म के हिट होने का सारा क्रेडिट संजय अपनी झोली में ले गए। कांचा के किरदार में उन्होंने जान डाल दी उनके इस किरदार को लोगों ने भी काफी पसंद किया। वो इस रोल से इतने पॉपुलर हुए की उन्होंने अपने दाम ही बढ़ा लिए।
बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों का भी यही कहना है कि संजय दत्त सहीं समय पर सही फैसला किया है। यह फिल्म उनके ही कारण हिट हुई है। वैसे फिल्म अग्निपथ के बाद संजय ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि बॉलीवुड में कौन उन्हे 10 करोड़ देता है।


Click it and Unblock the Notifications











