अपने समय से आगे थी अग्निपथ: संजय दत्त

अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ भले ही दर्शकों ने पसंद ना की हो, लेकिन इसके रीमेक में काम कर रहे विलेन संजय दत्त को लगता है कि मूल फिल्म अपने समय से काफी आगे थी।

अमिताभ की फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था, जिसमें बिग बी ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी। विलेन की भूमिका में डैनी डेंजोरप्पा थे जबकि नारियल विक्रेता कृष्णनन अय्यर एमए की भूमिका मिथुन चक्रवर्ती ने निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी लेकिन बच्चन की भूमिका खूब सराही गई थी।

फिल्म निर्माता यश जौहर के बेटे करण ने इसी नाम से नई फिल्म बनाई है जिसमें रितिक रोशन, दत्त और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। संजय ने कहा, मुझे मूल फिल्म पसंद आई थी और दर्शक के रूप में मुझे यह हिट फिल्म लगी। मुझे लगता है कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे थी, मुकुल एक मेधावी निर्देशक हैं, उनका विजन समय से काफी आगे का था।

उन्होंने कहा, मैंने मूल फिल्म कई बार देखी है। मैंने अमित जी, डैनी और मिथुन दा के संवादों को जीवंत रूप से महसूस किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म की भी वही कहानी है, वही विजय दीनानाथ चौहान, वही कंचा, वही बदला लेने की कहानी, जिसमें विजय मंडवा आता है। यह बदला लेने की कहानी है लेकिन जमीन से जुड़े किरदार हैं, धोती, कुर्ती और कोल्हापुरी जूते चप्पल। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X