केजीएफ 2 के 'अधीरा' लुक से संजय दत्त ने चौंकाया- भूल जाएंगे अग्निपथ का 'कांचा चीना' लुक
कन्नड़ सुपरस्टार यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ 2 से सुपरस्टार संजय दत्त के अधीरा लुक को लेकर काफी समय से चर्चा थी और ये इंतजार अब खत्म हो गया है। संजय दत्त का ये लुक आज रिलीज हो गया है जोकि धमाकेदार लग रहा है। बता दें कि आज सुपरस्टार संजय दत्त का जन्मदिन है और इस मौके उनके लुक को रिलीज किया गया है जो कि सामने आते ही छा गया है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
संजय दत्त इस लुक में काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं और उन्होने खुद इसको सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है कि.. 'इस फिल्म में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है और जन्मदिन इससे अच्छा गिफ्ट शायद ही होगा। केजीएफ 2 की पूरी टीम का शुक्रिया।' इसके अलावा उन्होने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा और उनका सपोर्ट करने से दिल से धन्यवाद दिया है। फिलहाल आप देखिए संजय दत्त के कुछ धमाकेदार विलेन लुक..


Click it and Unblock the Notifications











