Sanjay Dutt: विलेन के रोल के लिए फिर तैयार हुए एक्टर, साउथ फिल्म में करेंगे धमाकेदार एंट्री

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता संजय दत्त नए नए किरदारों से हमेशा ही अपने चाहने वालों को खुश करते रहते हैं। हीरों से लेकर विलेन के किरदार में खूब जमते हैं अभिनेता। अब खबर आई है कि, संजय दत्त जल्द ही एक और फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं और इस बार साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

दरअसल साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'वारिसु' की अपार सफलता के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। जहां यह फिल्म दक्षिण भारतीय प्रशंसकों के लिए खास है, वहीं हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए भी यह बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इसमें संजय दत्त नजर आने वाले हैं।

अब संजय दत्त फिल्म की शूटिंग करने पहुंच गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, विजय बहुत ही खूबसूरती के साथ संजय दत्त का स्वागत कर रहे हैं।

खैर कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने के बाद संजय दत्त फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। जहां 'केजीएफ 2' में संजू बाबा ने अधीरा बन रॉकी भाई को कड़ी टक्कर दी थी, वहीं अब एक्टर थलापति विजय को स्क्रीन पर अपना खूंखार रूप दिखाने वाले है। पिछले काफी दिनों से अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे संजय दत्त अब इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं और अभिनेता 'लियो' की शूटिंग करने सेट पर पहुंच गए हैं।

फिल्म के बारें में खुद मेकर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करके दी है, जिसमें सेट पर संजू बाबा का स्वागत किया जा रहा है। संजय दत्त का चेन्नई हवाई अड्डे पर फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने विजय और लोकेश से मुलाकात की।

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया गया और मेकर्स ने लिखा, 'रेड कार्पेट रोल आउट करें, संजय दत्त सर स्क्रीन पर आग लगाने की स्टाइल में पहुंचे हैं। गौरतलब , पिछले काफी समय से 'लियो' की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी। निर्देशक लोकेश और विजय, लियो की बाकी यूनिट के साथ हाल ही में फिल्म के एक लंबे शेड्यूल की शूटिंग के बाद कश्मीर से लौटे हैं।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार यश स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आए थे।अब संजय दत्त निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में भी विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X