संजय दत्त के साथ बन गई आयुष शर्मा की जोड़ी, इस गैंगस्टर फिल्म से होगा जोरदार धमाका
सलमान खान के जीजा जी यानि आयुष शर्मा ने हाल ही में फिल्म लवयात्रि से अपने करियर का आगाज किया था लेकिन अब वो बड़े धमाके के साथ वापसी कर रहें हैं। आपको बता दें कि वो सुपरस्टार संजय दत्त के साथ एक गैंगस्टर फिल्म में दिखाई देने वालें हैं। खबर मिली है कि दोनो ने फिल्म साइन कर ली है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी। इस फिल्म का अभी तक नाम डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन इसको अहमद खान निर्देशित करने वाले हैं।
संजय दत्त को गैंगस्टर बेस्ड फिल्मों का एक्सपर्ट माना जाता है और वो काफी ज्यादा शानदार भी लगते हैं। आयुष शर्मा की पहली फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन लोगों के नजरों में आयुष शर्मा जरूर आ चुके हैं।

उनकी इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा हिट हुए हैं। संजय दत्त इस समय फिल्म पानीपत और कलंक को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहें हैं और पानीपत के लुक में काफी ज्यादा खतरनाक भी लग रहें हैं। इसकी फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं इसके पहले भी संजय दत्त ने कई फिल्मों में गैंगस्टर बेस्ड किरदार निभाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications