संजय दत्त का 54वां जन्मदिन, क्या खास करेंगी मान्यता!
संजय दत्त का आज 54वां जन्मदिन है और इस जन्मदिन के मौके पर वो पुणे की येरवदा जेल में रहेंगे। संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए उनकी पत्नी मान्यता दत्त आज येरवदा जेल जाएंगी और वहां पर संजय दत्त से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगी साथ ही वो संजय दत्त के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट भी लेकर जा रही हैं जिन्हें देखकर संजय दत्त जरुर खुश हो जाएंगे। संजय दत्त के लिए मान्यता आजकल रोजा भी रख रही हैं ताकि संजय द्त्त की तबियत ठीक रहे और वो जल्द से जल्द अपनी सजा काटकर सकुशल वापस घर आ जाएं।
संजय दत्त के जन्मदिन को लेकर मीडिया भी काफी उत्साहित है। हर साल जो संजय दत्त अपने जन्मदिन पर बडे़ धूमधाम से पार्टी करते थे आज वो किस तरह से जन्मदिन मनाएंगे ये जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त आज जेल में जाकर सजंय दत्त से मिलेंगी। मीडिया को खबर मिली है कि संजय दत्त के लिए मान्यता दत्त ने कुछ लैटर लिखे हैं और साथ ही उनके लिए कुछ कविताएं भी लिखी हैं। आज वो इन कविताओं और इन लैटर्स को संजय दत्त को जाकर देंगी।
मान्यता दत्त ने अपने दोनों बच्चों इकरा और शहरान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी निकाली हैं जो कि वो संजय दत्त को जेल में जाकर दिखाएंगी। संजय दत्त के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए मान्यता दत्त अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं। संजय दत्त भी बेसब्री से मान्यता के उनसे मिलने आने के पल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications