बेगम पारा की मौत से टूटे भंसाली!

बेगम पारा एक अरसे बाद भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में दिखी थीं। उन्होंने कहा, "मैं दोबारा उनके साथ फिल्म बनाना चाहता था। फिल्म 'हीरा मंडी' के पटकथा लेखक मोईन बेग ने मुझसे कहा कि यह फिल्म पारा आंटी के बिना अधूरी रहेगी।"
उन्होंने कहा, "मैं मोईन की बात से पूरी तरह सहमत हूं, क्योंकि फिल्म में मैंने उनके लिए एक महत्वपूर्ण किरदार चुन रखा था। अब मैं इस बात को लेकर परेशान हूं कि उनके बिना यह फिल्म कैसे बनेगी।"
बेगम पारा की मृत्यु गत मंगलवार को हुई। वर्ष 1958 में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के भाई नासिर खान से विवाह करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अंतिम फिल्म 'कार बाला' थी।


Click it and Unblock the Notifications











