ब्रेस्ट सर्जरी कराने के तीन महीने बाद अनाया बांगर ने लिया बड़ा फैसला, करने जा रही हैं ये बड़ा काम

भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर से ज्यादा उनकी बेटे आर्यन बांगर आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। आर्यन अब जेंडर सर्जरी करवाकर लड़की बन चुके हैं। आर्यन अनाया के नाम से अपनी पहचान बना रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आर्यन यानी कि अनाया बांगर को राइज़ एंड फॉल शो में देखा गया था। इस शो में अनाया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। शो में अनाया ने अपना स्ट्रगल बयां किया था जिसे सुनकर कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू आ गए थे।
अनाया ने लिया बड़ा फैसला
अनाया ने बताया कि उनके लिए यह सब आसान नहीं था। उन्होंने कई बातें सुननी पड़ीं काफी परेशानी झेली उसके बाद उन्हें यह जिंदगी मिल पाई है। बता दें कि हाल ही में अनाया बांगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ऐलान किया है कि वह एक बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है ये बड़ा फैसला।
फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगी अनाया
वीडियो शेयर करते हुए अनाया कहती हैं कि- 'राइज़ एंड फॉल में मिले आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मेरी सर्जरी को तीन महीने हो चुके हैं और मैं पूरी तरह से रिकवर हो चुकी हूं। तो मैंने एक फैसला लिया है कि मैं फिर से क्रिकेट फील्ड पर वापस आऊंगी, लेकिन आर्यन के तौर पर नहीं बल्कि अनाया के तौर पर। अनाया आगे कहती हैं कि आप मुझसे जुड़े रहें क्योंकि यह सफर फिर से शुरू होने जा रहा है।' आपको बता दें कि अनाया के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि- वाह बढ़िया फैसला। वहीं दूसरे ने लिखा- अच्छा और भी लगता अगर आप आर्यन बनकर ही खेलतीं।


Click it and Unblock the Notifications











