लड़की बन पछता रहे हैं संजय बांगर के बेटे आर्यन ? हुआ कुछ ऐसा जो नहीं सोचा था कभी सपने में

Anaya Bangar Latest News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन से अनाया बन चुके हैं। जेंडर सर्जरी करवाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि वह क्रिकेट खेल पाएंगी, लेकिन अब उन्हें जोर का झटका लगा है। दरअसल बीते दिन अनाया बांगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।
अनाया बांगर ने जाहिर किया गुस्सा
दरअसल अनाया बांगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट में गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- 'आज इंग्लैंड से समाचार देखने वाले लोगों के लिए, हां अब ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर ट्रांस वुमन को ना केवल प्रोफेशनल तौर पर बैन लगाया है बल्कि मनोरंजन और जमीनी स्तर पर खेलने पर भी रोक लगा दी है। यह एक नियम नहीं है यह एक संदेश है जो यह कहता है कि आपका समर्पण, प्रतिभा, अनुशासन या परिवर्तन काफी नहीं है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने इस खेल को अपना दिल दिया है। यह एक व्यक्तिगत लगाव है। मैं सिर्फ एक ट्रांस वुमन नहीं हूं एक क्रिकेटर भी हूं। मुझे इस खेल में भेदभाव, उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कुछ संस्थाएं हैं जो ऐसी रेखाएं खींच देती हैं जो आपको पूरी तरह से टोड़ देती हैं। वो पिच को नियंत्रण में रख सकते हैं, लेकिन हमारी फीलिंग्स को नहीं। यह हमारी पारी का अंत नहीं है।'
ट्रांस वुमन नहीं खेल पाएंगी क्रिकेट
आपको बता दें कि ईसीबी ने अब ट्रांस वुमन के क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। जिसके बाद से अनाया बांगर का गुस्सा फूटा है। बता दें कि अनाया बांगर ने कुछ समय पहले ही अपनी जेंडर सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद से वह पूरी तरह से लड़की बन चुकी हैं। वह अपने नए रंग रूप को काफी पसंद कर रही हैं। क्योंकि वह हमेशा से ही लड़की बनना चाहती थीं, लेकिन लड़की बनने के बाद उनका सपना पूरी तरह से टूट गया है। अब वह ट्रांस वुमन बनकर भी महिला क्रिकेट से नहीं जुड़ सकती हैं।
यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
आपको बता दें कि अनाया बांगर के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुमने अपना करियर खुद ही बर्बाद किया है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब करो बेली डांस तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको इतना दुख क्यों हो रहा है। आपने तो वीडियो बनाकर कहा था कि यह जिंदगी अपने खुद के लिए चुनी है क्योंकि यह आपका सच है क्रिकेट के लिए नहीं तो अब आपको इतना दुख क्यों हो रहा है। अब किस बात का विरोध। तो वहीं तीसरे ने लिखा- आपने जन्म तो लड़का बनकर ही लिया है, लेकिन आप अपनी इच्छा से लड़की बने। जिसने आपकी पहचान को ही बदल दिया, लंबे बाल नाखून लंबे करना ही लड़की बनना नहीं होता है।
लड़की बनने के बाद अनाया को हैं इन चीजों को शौक
आपको बता दें कि अनाया जब से लड़की बनी हैं तब से उनमें काफी बदलाव आने लगे हैं। वह अब महिलाओं की तरह कपड़े पहनती हैं वह लंबे नाखून और डांस का भी शौक रखती हैं। बता दें कि अनाया बांगर को बेली डांस सीख रही हैं। पिछले दिनों उनका के डांस वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें इस लाइन में आगे बढने की सलाह दी थी। इसी के साथ ही उन्होंने ग्रॉफिक का कोर्स भी सीखा है। बता दें कि अनाया अब इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि अब उनके नाम के कई फैन पेज भी बन गए हैं। जिसपर आए दिनों कोई ना कोई पोस्ट किया जाता है। यही वजह से अनाया जमकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications