आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे को हुआ प्यार ? तीज पर लगवाई किसी खास के नाम की मेहंदी

Sanjay bangar son Anaya Bangar Viral Video: भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन बांगर अब अनाया बांगर के नाम से अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अनाया बांगर ने जब से अपनी हार्मोन सर्जरी करवाई है तब से तो वह चर्चाओं में बने हुए हैं। अनाया अपनी पोस्ट फैन्स के साथ जमकर शेयर करती हैं कभी वह अपनी नई सर्जरी को लेकर बात करती नजर आती हैं तो कभी वह अपने शरीर में हो रहे बदलाव को लेकर बात करती हैं।
अनाया ने शेयर कीं मेहंदी की तस्वीरें
अनाया सोशल मीडिया पर हर एक छोटी बड़ी अपडेट अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में सावन में आने वाली हरियाली तीज के मौके पर अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनाया शिव जी की मूर्ती के आगे बैठी हैं और अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। अनाया अपने साथ ही अपनी कई ट्रांसजेंडर दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। वह सभी के साथ मिलकर हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अनाया लिखती हैं- मैंने अपने हाथों पर पहली बार मेहंदी लगवाई है। मुझे बहुत ही स्पेशल महसूस हो रहा है। मेहंदी लगावाते हुए अनाया बहुत ही एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
अनाया के लुक्स को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि अनाया (Anaya Bangar) के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आपके नए बदलाव अच्छे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने अनाया की खूबसूरती को देख उन्हें प्रपोज ही कर दिया है। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या आप मुझसे शादी करोगी ? वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी लग रही हो।


Click it and Unblock the Notifications











