..................... Sanjay Bangar son who become Aryan to Anaya bangar allegation on cricketer said- he want to sleep with me - Hindi Filmibeat

आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे ने सुनाई आपबीती, कहा- वो मेरे साथ सोना चाहता था...

Anaya bangar

Anaya Bangar Latest News: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) का बेटा आर्यन जो अब लड़की के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। बता दें कि आर्यन अब अनाया बनकर अपनी नई पहचान बना चुके हैं। अनाया हाल ही में भारत आई हैं और भारत आकर उन्होंने कई नई चीजें भी शुरू की हैं जैसे डांस करना और घूमना फिरना, लेकिन पहली बार अनाया ने आपबीति सुनाई है। जी हां, अनाया ने हाल ही एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में खुलकर बात की।

पिता ने कहा-क्रिकेट खेलना छोड़ दो...

अनाया ने बताया कि यह उनके लिए आसान नहीं था। लगभाग 8 और 9 साल की उम्र में उन्हें एहसास होने लगा था कि वह बाकियों कि तरह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं मां के कपड़े छिपकर पहनती थी। तब मुझे लगा कि मुझे अब लड़की बनना है। अनाया ने कहा कि पिता संजय बांगर एक जाना माना नाम हैं। ऐसे में बहुत सी चीजें ध्यान रखनी पड़ी थी। मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया लेकिन वह आसान नहीं रहा। अनाया ने कहा कि मुझे लगा कि मैं महिला बनकर वुमन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन पाऊंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अचानक ही इसे बैन कर दिया गया। वहीं जब मैं विदेश में थी और मैंने सर्जरी करवा ली तब पिता ने कहा कि तुम क्रिकेट खेलना छोड़ दो अब तुम्हारी कोई जगह नहीं।

लोग मुझे गालियां देते थे...

अनाया ने यह भी बताया कि जब उन्होंने महिला बनने का फैसला किया तब उनके ही साथियों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें कई प्रकार के हरासमेंट भी झेलने पड़े थे कुछ क्रिकेटर्स तो ऐसे भी थे जो मुझे अपनी न्यूड फोटो तक भेजते थे। अनाया ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने मन की बात किसी से कहनी चाही क्योंकि वह महान थे। तब उन्होंने कहा कि चलो तुम्हारी कार में चलते हैं मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं। अनाया ने कहा कि यह सब झेल पाना बहुत ही मुश्किल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X