आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे को चढ़ा फैशन का बुखार, छूटा क्रिकेट तो पाल लिए ऐसे शौक

Anaya Bangar

Anaya Bangar Latest Video: संजय बांगर को कौन नहीं जानता। पूर्व खिलाड़ी और अब कमेंटेटर संजय बांगर से ज्यादा उनके बेटे जो अब लड़की बन चुके हैं खास सुर्खियों में हैं। जी हां, हम अनाया बांगर की ही बात कर रहे हैं। अनाया बांगर कुछ समय पहले तो आर्यन बांगर थे। जिसे क्रिकेट से खास लगाव था। वह भी अपने पिता की तरह पॉपुलर क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन जेंडर सर्जरी की वजह से उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।

अनाया बांगर ने बदला प्रोफेशन

अनाया बांगर ने सोचा की वह महिला क्रिकेट टीम से जुड़ जाएंगे, लेकिन उनका यह सपना भी पूरा नहीं हो सका। नए नियमों के मुताबिक अनाया बांगर अब महिला क्रिकेट टीम से नहीं जुड़ सकती हैं। अनाया बांगर का जैसे ही यह सपना टूटा उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने नया प्रोफेशन भी चुन लिया। जी हां, अनाया बांगर अब अपनी खुशी के लिए क्रिकेट तो खेलती हैं, लेकिन अपनी इनकम जनरेट करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर छा गया अनाया बांगर का नया लुक

वहीं उनके लगातार आते फैशन के वीडियो देखकर लगता है कि जहां आर्यन का पहला प्यार क्रिकेट था। वहीं अनाया का अब पहला प्यार मॉडलिंग बनाता जा रहा है। फिलहाल तो हाल ही में अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर ने अपने लुक्स में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने अपने बालों को कर्ल करवा लिया है साथ ही में उनकी स्किन भी काफी ग्लोइंग और व्हाइट लग रही है। ऐसा माना जा रहा है कि शायद उन्होंने कोई स्किन ट्रीटमेंट लिया हो, लेकिन अनाया का ओवरऑल लुक काफी अच्छा लग रहा है। उनके लुक को देखकर लोगों को जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

अनाया को लुक्स को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह अनाया तो हिरोइनों को भी पीछे छोड़ती जा रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब तो आपकी जितनी तारीफ करो उतनी कम ही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आप तो एक दम हॉट बनती जा रही हो। तो वहीं चौथे यूजर ने कहा- अब लड़की बनकर आप ज्यादा स्टाइलिश लग रही हैं।

झेलना पड़ा था हरासमेंट

अनाया बांगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई प्रकार का हरासमेंट झेलना पड़ा था। कई क्रिकेटर्स भी ऐसे थे जो उनका मजाक बनाते थे। इसीलिए उन्होंने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया। अनाया ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे वह बड़े हुए उनके शौक बदलने शुरू हो गए थे। अनाया ने कहा कि वह छिपकर मेकअप किया करते थे वह अपनी मां की साड़ी पहना करते थे। क्योंकि यह सब उन्हें पसंद आने लगा। इसके बाद अनाया ने विदेश में सर्जरी करवाने का सोचा। अपने पूरे ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में अनाया बांगर विदेश में ही रही थीं। वहीं कुछ समय पहले ही अनाया बांगर अपनी नई पहचान के साथ भारत लौटी हैं। फिलहाल तो अनाया का कहना है कि वह अपनी नई पहचान से काफी खुश हैं।

पिता ने कह दी थी ये बात

वहीं अनाया बांगर ने आगे बताया कि जब इतने उतार चढ़ाव आ रहे थे तब उनके पिता का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि अब उनके लिए क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। अनाया ने कहा कि उस समय काफी बुरा लगा था। बता दें कि अनाया फैशन के अलावा ग्रॉफिक का भी कोर्स की हुई हैं। उन्होंने अपने एक इंस्टा पेज पर अपने कई ग्रॉफिक के प्रोजेक्ट भी शेयर किए हैं, लेकिन अनाया ने अभी तक यह ऑफिशियल नहीं किया है कि अगर उनका क्रिकेट में भविष्य नहीं बना तो वह किसमें अपना भविष्य बनाएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: aryan bangar sanjay bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X