आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे खासमखास शख्स के साथ गए GOA वेकेशन, लोगों ने पूछा- कोई स्पेशल है क्या ?

Anaya Bangar Video: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) से ज्यादा संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर (Aryan Bangar) जो अब अनाया बन चुके हैं जबरदस्त चर्चाओं में हैं। जी हां, जब से आर्यन बांगर ने जेंडर सर्जरी करवाई है तब से वह जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि अब अनाया बन चुके आर्यन के कई फैन पेज भी बन चुके हैं जिसपर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर किया जाता है। वहीं हाल ही में फैन पेज पर उनका गोवा वेकेशन का पहला वीडियो आया है जिसे देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
गोवा वेकेशन पर गईं अनाया
हाल ही में अनाया बांगर (Anaya Bangar) के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहने पूल पार्टी एंजॉय करती नजर आती हैं। उनके साथ उनकी खासमखास दोस्त भी दिख रही हैं जो अकसर उनके वीडियो में नजर आती हैं। बता दें कि अनाया बांगर गोवा वेकेशन को खास एंजॉय कर रही हैं साथ ही में अपने चाहने वालों को एक-एक पल की अपडेट भी दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
अनाया को गोवा कितना पसंद आ रहा है यह तो उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। स्टोरी में देखा जा सकता है कि अनाया अपनी खास दोस्त के साथ गोवा का सन सेट एंजॉय करती नजर आती हैं तो कभी अनाया गोवा के खूबसूरत मौसम का मजा लेने के लिए दोस्त के साथ राइड पर जाती हैं। बता दें कि अनाया के फैन पेज पर जो वीडियो शेयर किया गया है उस पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लड़की कोई स्पेशल है क्या। वहीं दूसरे ने लिखा- एंजॉय करो अपना ट्रिप। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अब लड़की बनकर किसी भी तरह पॉपुलेरिटी हासिल करनी है।


Click it and Unblock the Notifications












