मॉडल बनने की तैयारी कर रही हैं अनाया बांगर ? ट्रांसपेरेंट टॉप पहना देख भौचक्के रह गए लोग, कहा- हॉट...

Anaya Bangar

Anaya Bangar Photos Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन जो अब अनाया बन चुके हैं सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि अनाया बांगर ने जब से अपनी जेंडर सर्जरी करवाई है तब से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी तो वह अपने अस्तित्व को लेकर बात करती हैं तो कभी वह अपने स्ट्रगल को लेकर वहीं कई बार वह अपने प्यार क्रिकेट पर हक जताने की बात करती नजर आती हैं।

अनाया बांगर की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल
लेकिन आपको बता दें कि नए नियमों के मुताबिक अब ट्रांसजेंडर वुमन महिला क्रिकेट टीम से जुड़कर क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं। जिसके बाद से तो अनाया बांगर को झटका लगा है। फिलहाल तो हाल ही में अनाया बांगर ने अपना इंस्टा बायो भी बदला है। जिसमें उन्होंने क्रिकेट के साथ ही अब अपना प्रोफेशन मॉडल भी लिख दिया है। इसका मतलब अब अनाया बांगर मॉडल बनने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि अनाया की मेकअप क्लास भी ले रही हैं। अपने लुक्स को बदलने के लिए उन्होंने कई कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई हैं। अब अनाया के बदले लुक को देखकर लगता है कि अनाया अब मॉडल बनकर अपना भविष्य बनाएंगी।

अनाया को छोटे कपड़ों में देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
फिलहाल तो हाल ही में अनाया बांगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई फोटोज़ शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर शॉर्ट ब्लैक स्कर्ट और ट्रांसपेरेंट टॉप पहनी दिख रही हैं। लाइट न्यूड मेकअप और खुले बालों में अनाया काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। अनाया के इस बदले लुक को देख लोग तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। अनाया की तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है अनाया बहुत ही खूबसूरत दिख रही हो। वहीं दूसरे ने लिखा- हॉट हो गई हो तो वहीं तीसरे ने लिखा- अब क्रिकेट छोड़ो इसी में ही अपना करियर बनाओ।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay bangar aryan bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X