..................... Sanjay bangar son who become Anaya Bangar left cricket and start cooking, video got viral - Hindi Filmibeat

अनाया बांगर ने क्रिकेट छोड़ शुरू किया खाना बनाना ? 30 सेकेंड में बना डाली ऐसी डिश की देखते रह गए लोग...

Anaya Bangar

Sanjay Bangar son Anaya Bangar Latest Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन बांगर (Aryan Bangar) भी एक क्रिकेटर थे, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने जेंडर सर्जरी करवा ली जिसके बाद वह आर्यन से अनाया (Anaya Bangar) बन चुके हैं। अनाया बनने के बाद उनके शरीर में काफी बदलाव आए। जैसे बालों का लंबा होना, लंबे नाखून, फिट बॉडी और तमाम चीजें जो एक लड़की करना पसंद करती है।

सर्जरी के बाद बदल गई आर्यन की जिंदगी
हाल ही में उन्होंने खुद को अपने करियर को लेकर एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने साफ बताया था कि आखिर उन्होंने जेंडर सर्जरी करवान का फैसला क्यों किया था। इसके बाद अनाया ने यह भी बताया था कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि उनके लिए क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। इसके बाद अनाया का दिल टूट गया, लेकिन अनाया कई ऐसी चीजें करती हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है। जैसे उन्होंने डांस क्लास ज्वाइन कर ली। उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी करना शुरू किया है साथ ही में खाना भी बनाना सीख रही हैं।

अपने लिए स्पेशल डिश बनाती नजर आ रही हैं अनाया
जी हां, अनाया बांगर के इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर किचन में खड़े होकर खीरा, लहसुन, मिर्च और तमाम सॉसेस डालकर अपने लिए एक स्पेशल डिश तैयार कर रही हैं। अनाया का यह सैलेड चंद सेकेंड में बनकर तैयार हो जाता है। जिसे वह बड़ी ही खुशी से खाती नजर आ रही हैं।

अनाया के वीडियो पर यूं आए कमेंट्स
बता दें कि अनाया के इस वीडियो पर यूजर्स के खास कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब यही रह गया है खाना बनाना और मेकअप करना। वहीं दूसरे ने लिखा-अब दोबारा क्रिकेट में करियर बनाना मुश्किल होगा। वहीं तीसरे ने लिखा- तुम में बहुत हिम्मत है। आर्यन से अनाया की पहचान बनाना आसान नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X