पूर्ण नारी में बदलीं अनाया बांगर, पहली बार घर परिवार के सामने की ऐसी चीज, देखकर आपकी भी हो जाएगी बोलती बंद

Anaya Bangar Latest Post: संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने कुछ समय पहले ही अपनी जेंडर सर्जरी करवाई थी। जैसे ही उन्होंने इस बात की घोषणा की तो कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल किया वहीं कुछ लोगों ने आर्यन के नए नाम और नए रंग रूप को स्वीकार किया। हालांकि इस मामले में अभी तक भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर का कोई भी बयान नहीं आया और ना ही अनाया बांगर ने इस मामले में अपने पिता को खींचा।
मां की साड़ी पहनकर तैयार हुईं अनाया
अनाया नारी होने का हर एक एहसास जीना चाहती थीं। इसलिए ना सिर्फ उन्होंने जेंडर सर्जरी करवाई बल्कि उन्होंने बेस्ट सर्जरी, स्किन केयर सर्जरी और कई कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाईं जिससे वह पूर्ण नारी लग सकें लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें कमी खलती थी। वहीं अब अनाया ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल हाल ही में अनाया बांगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि अनाया बांगर पहली बार साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जी हां, अनाया लाल और गोल्डन कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। माथे पर बिंदी कानों में कुंडल हाथ में चूड़ी पहने इतराती नजर आ रही हैं।
तस्वीरें देख दीवाने हुए लोग
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अनाया कैप्शन में लिखती हैं- 'पू बनी पार्वती... मां की साड़ी पहनी है'। बता दें कि अनाया बांगर की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। इन तस्वीरों को देख लोग तो कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ बहुत ही खूबसूरत हो गई हो आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-साड़ी नारी को पूर्ण बना देती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप किसी खूबसूरत एक्ट्रेस से कम नहीं दिख रही हो।


Click it and Unblock the Notifications











