लड़के से लड़की बने संजय बांगर के बेटे आर्यन ने करवाई ब्रेस्ट सर्जरी, ऑपरेशन के बाद अब हो गई है ऐसी हालत

Anaya bangar

Anaya Bangar Video: पूर्व क्रिकेटर और कमंटेटर संजय बांगर से ज्यादा इन दिनों तो उनका बेटा आर्यन बांगर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि आर्यन बांगर भी क्रिकेटर ही थे, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी हार्मोन सर्जरी करवाई और अब वह लड़की बन गए हैं। आर्यन अब अनाया के नाम से पहचाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट तक पर अब आर्यन अपना नाम अनाया ही लिखते हैं।

खूबसूरती बढ़ाने के लिए अनाया बांगर ने चुना ये रास्ता

बता दें कि अनाया सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी हर एक खबर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। बता दें कि लगभग 10 दिनों पहले अनाया ने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी/ बेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव की सर्जरी करवाई थी। उनकी सर्जरी को एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं अब अनाया ने अपने हालिया पोस्ट में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। अनाया बताती हैं कि उन्हें इस सर्जरी के बाद कैसा महसूस हो रहा है।

सर्जरी के बाद ऐसा है अनाया का हाल

अपने लेटेस्ट वीडियो में अनाया कहती हैं कि- मेरी सर्जरी को 10 दिन हो चुके हैं और ये सब बदला है। अनाया आगे कहती हैं कि जिन लोगों को यह सब नहीं पता है उन्हें बता दूं कि मैंने बेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव करवाया है। मैंने यह इसलिए करवाया जिससे मैं और कॉन्फिडेंट महसूस कर सकूं और खुश रहूं अपनी स्किन के साथ। अनाया अपने वीडियो में आगे बताती हैं कि इस सर्जरी के बाद वह दो से तीन दिनों तक ना तो उठ-बैठ पाईं ना चल पाईं और ना ही वह ठीक से बात कर पा रही थीं। अनाया आगे कहती हैं कि इसको रिकवर होने के लिए कम से कम 3 से 6 महीने लगते हैं, लेकिन आप 1 महीने बाद आप नॉर्मल एक्टिविटी शुरू कर सकती हैं। इसके बाद अनाया अपने डॉक्टर का शुक्रिया करती नजर आती हैं जिन्होंने अनाया को नया रूप रंग दिया।

अनाया के वीडियो पर यूं आए यूजर्स के कमेंट्स

बता दें कि अनाया के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छी खासी जिंदगी थी। फालतू में ही दर्द लिया है। वहीं दूसरे ने लिखा-लो अब ये भी करवा लिया अब शायद मिल जाए वुमन आईपीएल में चांस। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति जो आपको देती है उसमें ही रहो अपने शरीर से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं मत करो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X