..................... Sanjay Bangar son Aryan who become anaya bangar, dance video viral, seeing belly dance people said-Tamannaah Bhatia fail - Hindi Filmibeat

आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे ने किया कमर मटका के डांस, अदा और नजाकत के आगे तमन्ना भाटिया भी फेल...

anaya bangar

Anaya Bangar Dance video viral: संजय बांगर (Sanjay Bangar) को कौन नहीं जानता, लेकिन उनसे ज्यादा इन दिनों उनका बेटा सुर्खियों में है। बता दें कि कुछ समय पहले ही संजय बांगर के बेटे ने विदेश जाकर अपनी जेंडर सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद वह आर्यन से अनाया बन गए हैं। आर्यन ने अपनी इस जर्नी की पूरी डीटेल अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस जर्नी के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

भारत लौटकर खुश हैं अनाया

आर्यन (Aryan Bangar) जो अब अनाया (Anaya Bangar) बन चुके हैं वह लंबे समय से विदेश में ही रह रहे थे। वहीं हाल ही में वह भारत आए हैं। अनाया ने आते ही सबसे पहले अपने लुक्स में कुछ और बदलाव किए और उसके बाद उन्होंने जमकर शॉपिंग की जिसमें उन्होंने की सलवार सूट खरीदे जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें भारतीय कपड़ों से प्यार हो गया है।

अनाया का डांस देख हैरान रह गए लोग

वहीं इस वीडियो के बाद अनाया ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया अब डांस सीखती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और व्हाइट बॉटम पहने नजर आ रही हैं। वह अपनी डांस टीचर के साथ मिलकर प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। ऐसे में अनाया की अदाएं और लुक्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा- एक लड़के से लड़की बनने के बाद कई बदलाव होते हैं। ऐसे में इतने सुंदर एक्सप्रेशन देना और अदाएं दिखाना आसान नहीं। तो वहीं दूसरे ने लिखा-अब बस यही रह गया था देखने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X