आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे लड़ रहे हैं अपने हक की लड़ाई ? कहा- हर रोज लोग गालियां देते हैं...

Anaya bangar

Sanjay Bangar son Anaya Bangar Latest Video Viral: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे जो आर्यन (Aryan Bangar) से अब अनाया बांगर (Anaya Bangar) बन कर चुके हैं वह जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी वह अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में आ जाते हैं तो कभी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अनाया के डांस वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं।

जेंडर सर्जरी के बाद से सुर्खियों में आईं अनाया
बता दें कि जब से अनाया ने अपनी जेंडर सर्जरी करवाई है तब से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आए दिनों उनके अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया जाता है। कोई उन्हें कमेंट में गालियां देता है तो कोई अपशब्द कह देता है। वहीं लगातार इन शब्दों को सुन अब अनाया बांगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनाया ने अपनी दोस्त के साथ एक वीडियो बनाया है जिसमें वह लोगों के सवालों का मुंह तोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं।

अनाया ने बताया कि क्या है वेस्टर्न कल्चर
अनाया इस वीडियो में कहती हैं कि ट्रांस वूमेन वेस्टर्न कल्चर है ? अगर है तो इंस्टाग्राम, आईफोन, ट्विटर और क्रिकेट भी तो वेस्टर्न कल्चर है। आपको पता की भारत का कल्चर क्या नहीं है। ट्रांस वूमन से नफरत करना। आपको पता है हम कहां से आए हैं इसपर अनाया कहती हैं कि ब्रिटिश कॉलोनाइजेशन से। तो जब आप डोनाल्ड ट्रंप को लाने की बात करते हो एंड्रयू को लाने की बात करते हो तो वो भी एक वेस्टर्न कल्चर है।

भारतीय कल्चर नहीं है गाली देना...
इसके बाद अनाया कहती हैं कि आपको पता है कि भारत का एक और कल्चर नहीं है। डेली हर शब्द में जो लोग मां-बहन की गालियां देते हैं वो भारतीय कल्चर नहीं है। हमें लगता है कि पहले आपको अपने कल्चर को सीख लेना चाहिए इसके बाद किसी और के बारे में बात करना चाहिए। बता दें कि अनाया के इस वीडियो पर जमकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही कहा आपने तो वहीं दूसरे ने लिखा-क्लीन बोल्ड कर दिया।

Read more about: sanjay bangar aryan bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X