लड़की बनकर भी नहीं पड़ा संजय बांगर की बेटी अनाया को चैन, करवाई ये सर्जरी, शरीर में होंगे अब ऐसे-ऐसे बदलाव

Anaya Bangar Surgery: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) से ज्यादा इन दिनों उनके बेटे आर्यन के चर्चे हो रहे हैं। बताते चलें कि आर्यन ने यूके में हार्मोन सर्जरी करवाई थी जिसके बाद से उन्होंने अपना रूप रंग तो बदला ही साथ ही में उन्होंने अपना नाम आर्यन से बदलकर अनाया रख लिया था। जेंडर बदलवाने के बाद आनाया खास सुर्खियों में रहीं। वह फिलहाल तो अपने इंस्टाग्राम पर खास एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी हर एक अपडेट अपने चाहने वालों को देती हैं।
अनाया बांगर ने फिर करवाई सर्जरी
फिलहाल तो आपको बता दें कि दो दिन पहले अनाया (Anaya Bangar) ने बताया था कि वह खुद में और भी बदलाव करने जा रही हैं। जिसे लेकर वह काफी इमोशनल भी थीं। वहीं बीते दिन अनाया ने अपने इंस्टा हैंडल पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनाया अस्पताल में बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान देखी जा सकती है।
अनाया ने अस्पताल से शेयर कीं तस्वीरें
अपनी इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अनाया (Anaya Bangar) ने कैप्शन में लिखा- एक लंबे इंतजार के बाद जिसके लिए वह लड़ रही थीं और जिसका सपना उन्होंने देखा वह आखिरकार पूरा हो चुका है। यह मेरा शरीर है, मेरी पसंद है और मेरी सच्चाई है। आपको बता दें कि अनाया बांगर ने ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव सर्जरी करवाई थी। जो की सफलता पूर्वक की गई है। इस सर्जरी के होने के कुछ देर बाद ही अनाया ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां कुछ लोग कमेंट में अनाया को सपोर्ट करते दिख रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनाया हांगर को उनकी इस सर्जरी के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











