लड़की बनने के बाद पहली बार दोस्तों से मिलने गईं अनाया, लंबे बाल, नाखून देख क्रिकेटर्स ने यूं किया रिएक्ट

Anaya bangar

Anaya Bangar Latest Video Viral: संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे आर्यन ने कुछ समय पहले ही सर्जरी करवाकर महिला का रूप ले लिया था और ऑफिशियली अपना नाम बदलकर आर्यन से अनाया कर लिया था। बता दें कि अनाया फिलहाल तो भारत आ चुकी हैं। भारत आने के बाद अनाया बांगर के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। अनाया बांगर सोशल मीडिया पर कुछ खास ही एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

सर्जरी के बाद पहली बार गईं अपने दोस्तों से मिलने
अनाया बांगर ने सर्जरी करवाकर अपना पूरा ही अस्तित्व बदल लिया। अनाया बांगर की पूरी ही लाइफस्टाइल बदल चुकी है। हाल ही में अनाया बांगर ने खुलासा किया था कि उन्हें अपनी लाइफ में क्या कुछ झेलना पड़ा था तब जाकर उन्होंने लड़की बनने का फैसला किया था। बता दें कि अनाया सर्जरी की वजह से लंबे समय से विदेश में रह रही थीं। वहीं जैसे ही वह भारत आई उन्होंने अपने दोस्तों से मिलने की इच्छा जताई। यह अनाया के वह दोस्त हैं जिसके साथ वह मिलकर क्रिकेट खेलती थीं।

अनाया को देख दोस्तों का यूं आया रिएक्शन
अनाया बांगर अपने दोस्तों के (क्रिकेटर सरफराज खान) ( क्रिकेटर मुशीर खान) घर पर गईं जहां सभी के साथ मिलकर पार्टी की। उन्होंने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। यकीनन अनाया बांगर के दोस्त उन्हें नए अवतार में देख हैरान रह गए होंगे, लेकिन उनकी दोस्ती में जरा भी बदलाव नोटिस नहीं किया गया। अनाया बांगर पहले की ही तरह अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। अनाया ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह सभी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं अनाया ने एक वर्तमान की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर के दोस्त उनसे मिलकर बहुत ही खुश हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay bangar aryan banger
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X