मुन्ना-सर्किट करेंगे 'डबल धमाल'

ये दोनों नायाब कलाकर एक बाऱ फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले है लेकिन इस बार मुन्ना-सर्किट के रोल में नहीं बल्कि डबल धमाल के हीरों के रोल में । धमाल के सीक्वेल धमाल 2 दोनों सितारे नजर आयेगें। फिल्म में उनका साथ देगीं सेक्सी मल्लिका और हॉट कंगना रनाउत। फिल्म के प्रोमों ने अभी से ही लोगों को हंसाना शुऱू कर दिया है।
वैसे भी ये फिल्म बेहद चर्चा में हैं क्योंकि इस फिल्म में मल्लिका का हॉट बिकनी सीन था जिस पर सेंसर ने बुरी तरह से कैंची चला दी है। जिससे खबर आ रही थी मल्लिका काफी नाराज और दुखी है। वैसे मल्लिका इस फिल्म में संजय दत्त की पत्नी बनीं है। फिल्म 24 जून को प्रदर्शित हो रही है, फिल्म संजय, अरशद ,मल्लिका और कंगना के अलावा रितेश देशमुख, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी भी हैं। देखते हैं फिल्म क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications