मिडनाइट एक्सप्रेस पर है 'जेल'
ऐसा सुनने में आ रहा है कि मधुर भंडारकर की अगली फिल्म जेल संजय दत्त और अलीस्टेयर पीरेरिया के जीवन पर आधारित है। लेकिन मधुर ने इस बात से इंकार करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म का इन लोगों से कोई लेना देना नही है। फिल्म जेल पुरी तरह से काल्पनिक कथा पर आधारित है।
तब फिर यह बात क्यों चर्चा में आई, इस पर मधुर का कहना था कि हो सकता है कि मेरी फिल्म का पात्र और संजय दत्त की जीवनी में लोगों को कुछ समानता लगी हो। क्योंकि जेल का हीरो भी सलाखों के पीछे पहुंचता है।
फिल्म में जान डालने के लिए मधुर अपने हीरो नील नीतिन मुकेश के साथ मुम्बई के एक जेल में गए। वहां जाकर नील को काफी अनुभव मिला जिसे वो अपने अभिनय में उतारने की कोशिश करेंगे।
फिर भी मधुर ने बताया कि जेल बनाने की प्रेरणा उन्हें फिल्म मिडनाइट एक्सप्रेस से मिली। वैसे इस फिल्म में एक विशेष भूमिका में मनोज वाजपई को भी लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications