दिल बेचारा के बाद इस एक्शन फिल्म में धमाका करेंगी संजना सांघी? आदित्य के साथ बनी जोड़ी!
कुछ समय पहले इंडस्ट्री ने सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार को खो दिया था और उनकी एक फिल्म रिलीज के लिए बाकी रह गई थी। हम बात कर रहे हैं दिल बेचारा की। इस फिल्म में अभिनेत्री संजना सांघी नजर आईं थीं जिन्होने काफी अच्छा काम किया था। खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वो शायद अब फिल्मों में नहीं वापस आएंगी। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसने ऐसी सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।
खबर आ रही है कि वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। खबर है कि आदित्य रॉय कपूर ने अहमद खान से एक एक्शन फिल्म को लेकर हाथ मिलाया है जिसका नाम 'ओम' होने वाला है।

पहली बार इस फिल्म के साथ संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी नजर आएगी। पिंकविला की रिपोर्ट है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स आदित्य के साथ किसी नए चेहरे को साथ लाना चाहते थे।
इसी को लेकर उन्होने संजना सांघी को अप्रोच किया था। पता चला था कि इस फिल्म को लेकर संजना सांघी ने हां कह दिया है और जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरु होगी।
इसके अलावा खबर है कि फिल्म में संजना सांघी और आदित्य के साथ कई शानदार एक्शन सीन्स भी होने हैं। संजना सांघी ने दिल बेचारा में अच्छा अभिनय किया था और उनके काम को काफी सराहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











