..................... Sanjana Sanghi revealed Dil Bechara Director Mukesh Chhabra cast when She Was 13 year old - Hindi Filmibeat

सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना संघी का खुलासा, 13 साल की उम्र में ही मुकेश छाबरा ने दे थी फिल्म

दिल बेचारा को लेकर संजना संघी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को-स्टार हैं, दोनों ने साथ में मुकेश छाबरा की फिल्म दिल बेचारा में साथ में काम किया। हाल में ही दिल बेचारा का ट्रैक सॉन्ग रिलीज हुआ। इस गाने में ए आर रहमान की तारीफ करते हुए संजना संघी ने बताया कि कैसे स्कूल में ही उन्हें मुकेश छाबरा ने कास्ट कर लिया था।

संजना संघी महज 13 साल की थी, जब पहली बार ही मुकेश छाबरा ने उन्हें स्कूल में देखा और फिल्म के लिए कास्ट कर लिया। दरअसल एक पोस्ट के जरिए संजना ने लिखा कि वह स्कूल में परफॉर्म कर रही थीं, उस समय उनकी उम्र तकरीबन 13 साल की होगी। तभी मुकेश छाबरा ने उन्हीं पहली बार देखा था और ऑडिशन देने के लिए कहा था।

संजना संघी ने बताया कि कैसे मुकेश ने उन्हें रॉकस्टार में मैंडी का रोल दिलवाया। इसके अलावा संजना ने इस पोस्ट में ए आर रहमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई जादुई अनुभव महसूस किए लेकिन ये गाना और ए आर रहमान सर का म्यूजिक सबसे बेस्ट था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X