..................... Sanjana Sanghi remembering Sushant Singh Rajput as Dil Bechara complete 1 year! संजना सांघी को सुशांत सिंह राजपूत ने क्या सिखाया था? - Hindi Filmibeat

संजना सांघी को सुशांत सिंह राजपूत ने क्या सिखाया था? दिल बेचारा का एक साल पूरा होने पर खुला राज!

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र जब भी होगा तो उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी नजर आईं थीं। आज इस फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि फिल्म ने अपने रिलीज के 1 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर चर्चा होना तो लाजमी है। इस फिल्म और अपने कोस्टार को लेकर संजना साँघी ने अब कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में है।

उन्होने बताया कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने उनको सिखाया था। हम पहली बार मुकेश छाबड़ा सर के ऑफिस में मिले थे। हम दोनों ने यहां पर अपनी पढाई को लेकर बातचीत की और पता चला कि दोनों की फूडी हैं। मैं दिल्ली की रहने वाली थी और उन्होने वहां पढ़ाई की थी।

dil bechara, sanjana sanghi, sushant singh rajput, संजना सांघी, दिल बेचारा, सुशांत सिंह राजपूत

उन्होने मुझे सिखाया था कि ऊर्जा को बचाना महत्वपूर्ण है। जब जरूरत ना हो तो ऊर्जा का संरक्षण करना कितना महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, वाइड-एंगल शॉट्स। वह इसे कहते थे 'ऊर्जा की राशनिंग।'

रिलीज होते ही यह आईएमडीबी पर आज तक की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। बात करें फिल्म दिल बेचारा की तो ये पहली फिल्म थी जिसको 87 हजार वोटों के साथ 9.3 रेटिंग दिया गया था।

जो कि एक रिकॉर्ड है। सुशांत सिंह राजपूत की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और इसका कारण कोरोना वायरस था। उस समय थिएटर्स बंद थे और लोग घरों से काफी कम निकल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X