सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना, संजना संघी बोलीं- "कौन कहता है समय के साथ घाव भर जाता है?"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा एक महीना हो चुका है। सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी और उनकी को-स्टार संजना संघी ने इमोशनल कर देना वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दें सुशांत की मौत के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने भी चुप्पी तोड़ी और सुशांत के साथ अपने प्यार को जाहिर किया। साथ ही रिया और सुशांत की तस्वीरें भी वायरल हुईं।
बात करें संजना के पोस्ट की तो उन्होंने सुशांत के लिए भावुक कर देने वाले वाक्य लिखे। संजना ने लिखा, "जिसने भी कहा कि समय सभी घावों को ठीक करने में मदद करता है, ये एकदम झूठ है" ऐसा लग रहा है जैसे कुछ खुला और फटा सा जा रहा है। खून की तरह बहा जा रहा है। अब खूबसूरत पल हमेशा के लिए यादें बनकर रह गई हैं। वो हंसी के पल अब दोबारा कभी लौट कर नहीं आएंगे। जो सवाल हैं वो ऐसे ही रह जाएंगे। अविश्वास ऐसे ही बढ़ता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











