सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना संघी से पूछताछ, पुलिस स्टेशन पहुंची- PICS
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस संजना संघी अपना बयान पुलिस स्टेशन दर्ज करवाने पहुंची। सुशांत की को-स्टार संजना संघी से पुलिस ने इस केस में पूछताछ करने और उनका बयान दर्ज करवाने के लिए तलब किया। सोशल मीडिया पर संजना संघी की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। वह पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट हुईं।
Recommended Video
बता दें संजना संघी ही सुशांत की आखिरी को-स्टार हैं। दोनों की फिल्म दिल बेचारा आने वाली है। सुशांत की ये आखिरी फिल्म हैं। मुकेश छाबरा द्वारा निर्देशत दिल बेचारा के दौरान ही संजना संघी और सुशांत दोनों दोस्त बनें। संजना खुद बता चुकी हैं कि वह सुशांत की अच्छी दोस्त थी। फिल्म के जरिए सुशांत को जानने को मौका मिला था।
हाल में ही सामने आया था कि सोमवार को संजना को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं पहुंची थी। इसके पीछे ये वजह सामने आई कि दिल्ली में एक प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते वह पुलिस स्टेशन नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद समय मिलते ही संजना पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस की जांच में सहयोग दिया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications