दुबई के अरबपति बिजनेसमैन से क्यों जुड़ा सानिया मिर्जा का नाम? सोशल मीडिया पर मिला ये इशारा!

Sania Mirza Adel Sajan Relationship?: सानिया मिर्जा लगातार कई कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। भले ही वो इंडिया के लिए अब टेनिस नहीं खेलती हैं लेकिन निजी लाइफ को लेकर बातें होती रहती है।
इस वक्त उनका नाम दुबई के एक अरबपति के साथ जुड़ रहा है और लोग जानना चाह रहे है कि दोनों का क्या रिश्ता है। हम बात कर रहे है आदेल साजन की जिनको हाल ही सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर फॉलो किया है। इसके बाद से अचानक दोनों को लेकर बात हो रही है और कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं।
दुबई जाती रहती हैं सानिया
जैसे ही सानिया मिर्जा ने इस बिजनेसमैन को फॉलो किया तो बातें हो रहीं हैं और कहा जा रहा कि दोनों के बीच कोई रिश्ता है। इसका कारण ये है कि वो अक्सर दुबई जाती हैं और वहां पर उनका एक विला भी है।
ऐसे में ये एक नॉर्मल से फ़ॉलो है या इससे ऊपर भी कुछ है लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सानिया मिर्जा या आदेल साजन की तरफ से क्या रिएक्शन आता है।
बड़े बिजनेसमैन हैं आदेल
सानिया मिर्जा मशहूर टेनिस प्लेयर हैं जिनको कई देशों के लोग जानते है। उनकी नेटवर्थ अच्छी खासी है लेकिन आदेल का अलग अंदाज है। आदेल साजन बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और करीब 1600 करोड़ रुपए उनकी नेटवर्थ है। ऐसे में अगर दोनों के बीच सच में कोई रिश्ता है तो इसका खुलासा काफी चौकाने वाला होगा।
सानिया मिर्जा का तलाक
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी और इसके बाद उनको काफी बुरा भला कहा गया था। हालांकि अब दोनों का तलाक चुका है और शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। सानिया मिर्जा फिलहाल अपने बेटे के साथ टाइम बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











