वीना मलिक को सानिया मिर्जा ने दिया मुंहतोड़ जवाब- कहा, मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मां नहीं हूं
क्रिकेट विश्व कप में भारत से भारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम का एक वीडियो वायरल होता दिखा, जहां सानिया अपने पति शोएब मलिक और 7 महीने के बेटे इजहान के साथ हुक्का बार में दिखीं। इस वीडियो पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने तीखी टिप्पणी की। जिसके बाद वीना और सानिया के बीच ट्विटर पर जबरदस्त विवाद शुरु हो गया।
वीना मलिक ने सानिया को टैग करते हुए लिखा- ''सानिया मैं आपके बेटे को लेकर चिंतित हूं, आपलोग उसे लेकर शीशा प्लेस लेकर गये, जो बहुत ही खतरनाक है। जहां तक मैं जानती हूं आर्ची जंक फूड के लिए जाना जाता है। आप एक मां है और एक एथलीट भी, इसीलिए आपको वहां नहीं जाना चाहिए।''

जाहिर है सानिया को अपने बच्चे को लेकर यह बिन मांगी सलाह कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने भी पाक एक्ट्रेस को मुंहतोड़ जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे की चिंता करने की जरूरत ना आपको है, ना दुनिया में किसी और को। दूसरी बात मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ना डायटीशियन हूं, ना उनकी मां, ना प्रिंसिपल या टीचर।
हर ट्विट के साथ सानिया और वीना मलिक का यह वॉर बढ़ता गया। फिलहाल सानिया ने ट्विटर से ब्रेक ले लिया है। वहीं, बता दें, शोएब मलिक और सानिया का वीडियो मैच से एक दिन पहले का है, ना कि बाद का।


Click it and Unblock the Notifications











