सानिया मिर्जा की भारत-पाकिस्तान से दूर दुबई में नई शुरूआत, तलाक के साल भर किया बड़ा ऐलान

Sania Mirza

Sania Mirza Official Announcement: टेनिस स्टार और तमाम रियलिटी शोज में दिखाई देने वाली सानिया मिर्जा अब अपनी लग्जरी लाइफ और फैशन स्टेटमेंट को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल सानिया मिर्जा अपने तलाक को लेकर काफी चर्चाओं में आ गई थीं। हालांकि उन्होंने बेहद रॉयल अंदाज में लाइफ में मूव ऑन किया। वहीं अब एक बार फिर से सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए एक ऑफिशियल अनाउसमेंट किया है।

यूं तो इस दिनों सानिया मिर्जा के फैंस उनकी पर्सनल और लव लाइफ में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं लेकिन हसीना ने फिलहाल प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ा ऐलान किया है। सानिया मिर्जा ने अपने नए टाइ अप के बारे में पोस्ट किया है। सानिया मिर्जा ने पिकलटर्फ टीम के साछ हाथ मिलाया है।

सानिया मिर्जा ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं आधिकारिक तौर पर पिकलटर्फ की शानदार टीम में शामिल हो रही हूं! हम कोर्ट में नई ऊर्जा लाने के लिए तैयार हैं, जिससे सभी स्किल खिलाड़ियों के लिए एक मज़ेदार, शानदार और स्वागत करने वाला माहौल तैयार हो सके। पिकलटर्फ सिर्फ़ खेलने की जगह से कहीं बढ़कर है - यह एक ग्रुप है। चाहे आप खेल में नए हों या अनुभवी पेशेवर, हमारे पास सभी के लिए कुछ न कुछ है। मैं आपको कोर्ट पर देखने और इस रोमांचक यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। आने वाले इवेंट और अपडेट के लिए बने रहें, और पिकलटर्फ को खेलने और जुड़ने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाएं!"

बताते चलें कि शोएब मलिक ने साल 2010 में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ में दूसरी शादी की थी और 14 साल के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन पिछले साल ही 2024 में दोनों ने तलाक लिया और इसी के बाद में शोएब मलिक ने तीसरी शादी भी कर ली। बता दे कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है। तलाक के बाद सानिया मिर्जा दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं।

Read more about: sania mirza bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X