..................... Sania Mirza takes this step against shoaib Sania Mirza deletes all photos of shoaib malik from instagram - Hindi Filmibeat

शोएब मलिक के खिलाफ सानिया मिर्जा ने उठाया ऐसा कदम, इस जगह से किया बेदखल कि हिला पूरा पाकिस्तान

Sania Mirza, Shoaib Malik

Sania Mirza Shoaib Malik: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपने टूटते बिखते रिश्तों को लेकर छाई हुई हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर पिछले काफी समय से अपने तलाक को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच सानिया ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे फैंस को लगने लगा है कि अब दोनों पति-पत्नी के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं।

सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति शोएब मलिक की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से लगने लगा है कि अब दोनों अलग हो गए हैं।

इससे पहले, मलिक ने भी अपने इंस्टाग्राम बायो से सानिया की शादी वाली जानकारी हटा दी थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने सानिया को एक सुपरवुमन का पति बताया था। शोएब से जब तलाक लेने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "खबरें चल रही हैं, ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं, आप क्या कहना चाहते हैं?"

पूर्व टेनिस स्टार सानिया और शोएब का एक बेटा भी है। सानिया कई बार अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर चुकी हैं। उनके बेटे का नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब को लेकर हाल में ऐसी खबरें आई थी कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

फैंस का मानना था कि शायद इसी वजह से सानिया और शोएब के बीच रिश्ते में दूरियां आ रही है। लेकिन आयशा ने इसे महज एक अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगी।

शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के बीच सानिया ने हाल में एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था, "जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X