Sania Mirza के घर में नन्हा मेहमान देख कंफ्यूज हुए लोग.. पूछा, तलाक के बाद कैसे? ये है पूरी सच्चाई!

Sania Mirza Shared New Born Baby Photo- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का जब तलाक हुआ था तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब हाल ये है कि सानिया सिर्फ अपने बेटे के साथ रहती हैं और पूरी तरह से टेनिस कोर्ट से भी दूर है।
लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा होती है और वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस वक्त उनके द्वारा साझा की हुई एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसके बाद चर्चा शुरु हो गई है कि आखिर तलाक के इतने महीनों के बाद सानिया मिर्जा के घर में कौन सा नन्हा मेहमान आया है।
दरअसल सानिया ने अपने बेटे इजहान मिर्जा की तस्वीर साझा की थी और इस तस्वीर में उनकी गोद में नवजात बच्चा नजर आ रही है। इसके बाद लोग कंफ्यूज हैं और कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
कई लोगों ने सवाल दागे हैं कि क्या सानिया मिर्जा फिर से मां बन गईं हैं? कुछ लोग तो उनको सोशल मीडिया पर बधाई तक दे रहे हैँ। हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।
कौन ये नवजात बच्चा?
इजहान मिर्जा की गोद में नजर आ रहा ये बच्चा सानिया मिर्जा का नहीं बल्कि उनकी बहन का है। इस वक्त सानिया की बहन अनम मिर्जा उनके घर में ही समय बिता रही हैं। ये तस्वीर तब ली गई थी जब अनम की ये बेटी पैदा हुई थी। अनम की बेटी का नाम दुआ है जिसके साथ इजहार समय बिताते हैं। कंफ्यूज हो रहे लोगों को उनके सवालों को जवाब मिल गए हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर से की शादी
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को अपना हमसफर बनाया था। हालांकि इस फैसले के वक्त उनको इंडिया में काफी ट्रोल किया गया था। कई सालों के बाद दोनों का तलाक हुआ तो लोग सानिया मिर्जा को सहानुभूति दिखा रहे थे। फिलहाल वो अपने बच्चे के साथ ही अपना जीवन बिता रही हैं जबकि शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











