..................... Sania Mirza reaction on Shoaib Malik third wedding with sana javed heart broken sania mirza on shoaib malik sana javed nikaah - Hindi Filmibeat

सना जावेद संग शोएब मलिक के तीसरे निकाह से हिली सानिया मिर्जा, टूटे दिल के साथ कही ये बात- बहुत ध्यान से...

Shoaib Malik, Sania Mirza

Sania Mirza Reaction On Shoaib Malik Third Wedding: पिछले काफी समय से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के चर्चे जोरों पर थे। इसी बीच आज शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्को में बवाल काट दिया है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी हसीना सना जावेद के साथ तीसरी निकाह रचाया है।

दुनिया भले ही हैरान है, लेकिन संभवत: सानिया मिर्जा को इसकी भनक लग गई थी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस ओर इशारा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक क्रिप्टिक मेसेज किया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- तलाक कठिन है। इस पोस्ट ने पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनके तलाक की अफवाहों की अटकलों को और हवा दे दी थी। हालांकि, उन दोनों की ओर से तलाक की खबर अभी तक नहीं आई है।

सानिया ने लिखा- शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा, लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं।

8 जनवरी को सानिया द्वारा साझा की गई एक अन्य पोस्ट का कैप्शन है- जब कोई चीज आपके दिल की शांति को परेशान करती है, तो उसे जाने दें। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी अधिकांश हालिया तस्वीरें भी हटा दी हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अफवाहें नवंबर 2022 से सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, यह बातचीत तब बंद हो गई जब सानिया और शोएब ने शो 'द मिर्जा मलिक शो' के लिए एक साथ शूटिंग की और उन्होंने कहा कि वह ईद के दौरान सानिया को मिस कर रहे हैं।

अफवाहें 2023 में फिर से सामने आईं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और उस हिस्से को हटा दिया जिसमें लिखा था- एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar। उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Read more about: shoaib malik sania mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X