शोएब मलिक से तलाक के बाद टूट गई थीं सानिया मिर्जा, फराह खान ने बताया- 'मैं तुम्हे ऐसे देखकर डर गई थी'

Sania Mirza on divorce with Shoaib Malik

Sania Mirza on divorce with Shoaib Malik: भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपनी करीबी दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान के साथ अपनी जिंदगी के बेहद पर्सनल और इमोशनल पहलुओं पर खुलकर बात की। फराह खान के यूट्यूब शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' (Serving It Up With Sania) में हुई इस बातचीत के दौरान सानिया ने बताया कि तलाक के बाद उनके लिए जिंदगी कितनी मुश्किल रही।

तलाक के बाद सानिया मिर्जा का स्ट्रगल

शो की शुरुआत में फराह खान ने अपने बचपन की एक घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता कमरान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई, तो परिवार को भारी फाइनेंशियल दिक्कतों को झेलना पड़ा था। फराह ने कहा- 'मैं तब सिर्फ 5 या 6 साल की थी और बहुत लाड़ली बच्ची थी। लेकिन जब पापा की फिल्म नहीं चली, तब समझ आया कि जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है। लोग कहते हैं कि बॉलीवुड मुश्किल जगह है, लेकिन सच ये है कि जिंदगी खुद बहुत मुश्किल है।'

इसके बाद बातचीत सानिया की पर्सनल लाइफ की ओर मुड़ी। फराह ने कहा- 'अब तुम एक सिंगल मदर हो और इससे कठिन कुछ नहीं होता। ये बहुत मुश्किल सफर है, लेकिन हर किसी को अपनी जिंदगी के लिए सही फैसला खुद लेना पड़ता है।'

सानिया को आया पैनिक अटैक

सानिया ने भी फराह की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि एक मां, खिलाड़ी और प्रोफेशनल के रूप में बैलेंस बनाना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने अपने एक कठिन पल को याद करते हुए कहा- 'एक बार मैं बहुत टूट चुकी थी। उस दिन आप मेरे सेट पर आई थीं और मुझे तुरंत लाइव शो करना था। अगर आप वहां नहीं आतीं, तो शायद मैं वो शो नहीं कर पाती। मैं कांप रही थी और आपने मुझे हिम्मत दी कि चाहे कुछ भी हो, तुम्हें ये शो करना है।'

इस पर फराह ने जवाब दिया- 'मैं बहुत घबरा गई थी, क्योंकि मैंने तुम्हें पहले कभी ऐसे नहीं देखा था। उस दिन मुझे शूट पर जाना था, लेकिन मैं सब छोड़कर तुम्हारे पास चली आई- पायजामा और चप्पल में।'

सानिया और शोएब मलिक का तलाक

जनवरी 2024 में सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। हालांकि, उनके अलगाव की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं, लेकिन इसकी पुष्टि खुद सानिया की बहन अनम मिर्जा ने की थी।

अनम के बयान में कहा गया था- 'सानिया और शोएब कई महीनों से अलग रह रहे हैं और उनका तलाक ऑफिशियली तौर पर हो चुका है। इस मुश्किल वक्त में परिवार ने लोगों से प्राइवेसी और सम्मान बनाए रखने की अपील की है।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तलाक के कुछ समय बाद ही शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली थी, जिससे यह खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई।

More from Filmibeat

Read more about: sania mirza farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X