सानिया मिर्ज़ा ने स्टार्स को पकवानों की तस्वीरें शेयर करने पर लताड़ा, कहा - लोग भूखे मर रहे हैं
इस समय पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है और हर कोई डरा हुआ है। अब डरने का और लड़ने का सबका अपना अपना तरीका हो सकता है। तो सानिया मिर्ज़ा का गुस्सा हाल ही में स्टार्स पर फूटा।
सानिया का गुस्सा उन सभी स्टार्स पर फूटा जो इस समय ना सिर्फ लज़ीज़ पकवान बना रहे हैं बल्कि उनकी तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

सानिया ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ों, हजारों लोग ऐसे हैं खासकर हमारे तरफ, जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।
उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए दीया मिर्ज़ा ने लिखा - सानिया, मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने इस बारे में कितना सोचा है। खासतौर से तब जब मैंने ये पोस्ट देखे। लेकिन मेरा मानना है कि परेशानी से निपटने का हर किसी का अपना तरीका होता है। एक चीज़ जो मैं रोज़ सीख रही हूं वो ये है इस समय किसी पर भी राय बनाने का समय ठीक नहीं है।
सानिया को भी दीया की बात ठीक लगी और उन्होंने लिखा - मैं किसी के लिए राय नहीं बना रही। हां वाकई, दुख से उबरने का हर किसी का अपना तरीका होता है। ये समय किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन कुछ लोगों के लिए बहुत ही ज़्यादा मुश्किल है। हमारे पास जो है हमें उसका शुक्रगुज़ार होना चाहिए।
वैसे इस समय वाकई लगभग पूरा बॉलीवुड रोज़ अपनी खाना बनाने की कला को परख रहा है और अपनी छोटी छोटी उपलब्धियों को फैन्स के साथ बांट रहा है -


Click it and Unblock the Notifications













