Watch- 'किन जाहिलों के बीच मेरी शादी हुई है...', सानिया मिर्ज़ा को हुआ पछतावा, बोलीं- जहर भी असर नहीं...

Sania Mirza Kapil Sharma Show: सानिया मिर्जा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक को लेकर चर्चा में आ गई थी। अब हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा के शो पर देखा गया जहां पर सानिया मिर्जा के अलावा साइना नेहवाल और सिफ्त कौर सामरा के अलावा मैरी कॉम भी नजर आई।
इस शो के दौरान कपिल शर्मा और सानिया मिर्जा के बीच में खूब टांग खींचाई हुई। दोनों के बीच बॉन्डिंग देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए। इस शो के दौरान दोनों को सास बहू की तरह लड़ते हुए देखा गया। जहां एक तरफ कपिल शर्मा ने सास बनकर सानिया मिर्जा पर ताने कसे तो पूर्व टेनिस प्लेयर ने भी बहू बनकर कोई कसर नहीं छोड़ी।
सास के किरदार में कपिल शर्मा ने सानिया मिर्जा को चाय लाने के लिए कहा। लेकिन जब चाय लाने में देर हो गई तो वह सानिया को भला बुरा कहने लगे। लेकिन इस दौरान सानिया भी चुप नहीं रहती और उन्हें करारा जवाब देती है और कहती है कि "यह किन जाहीलों के घर में मेरी शादी हो गई है।"
फिर जाकर सानिया मिर्जा कपिल शर्मा को चाय देती है और कहती है कि यह लो मां जी आपकी चाय। इसके बाद कपिल शर्मा भी पीछे नहीं हटते और चाय को टेस्ट करते ही सानिया पर तंज कसते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि यह चाय है कि जहर। जिस पर सानिया कहती है कि मैंने तो चाय दी थी लेकिन आपके मुंह को लगकर जहर हो गई होगी। पी लो वैसे भी जहर तो आप पर असर ही नहीं करता है।
सानिया मिर्जा का यह लाजवाब अंदाज देखकर हर कोई इंप्रेस हो गया और उन्होंने बहू का किरदार बखूबी निभाया। कपिल शर्मा शो के दौरान उन्हें कपिल शर्मा को भी कड़ी टक्कर देते हुए देखा गया। उनका यह अंदाज देख हर कोई उनका दीवाना बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications