शोएब मलिक से तलाक के बाद नए प्यार की खोज में हैं सानिया मिर्ज़ा! बोलीं- मैं उसको ढूंढ़ रही हूं...

Sania Mirza New Reltionship: भारत की पूर्व टेनिस प्लेयर रह चुकी सानिया मिर्जा आज के वक्त में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है। हाल ही में उनकी शोएब मलिक के साथ 14 साल पुरानी शादी टूट गई। हालांकि तलाक के कुछ वक्त बाद ही जनवरी 2024 में शोएब ने एक्ट्रेस सना जावेद के साथ में शादी कर ली।
हालांकि अब तलाक के बाद सानिया मिर्जा को पहली बार बड़े स्टेज पर देखा गया है और कपिल शर्मा के शो में वह नजर आई। जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। बता दे कि पूरे 1 साल से सानिया और शोएब की तलाक की खबरें आ रही थी और जब जनवरी में क्रिकेटर ने शादी की तस्वीरें शेयर की तब इसकी पुष्टि हुई।
सानिया और शोएब का साल 2010 में लिखा हुआ था और वह उनकी दूसरी पत्नी थी। दोनों का एक बेटा भी है। बता दे कि दोनों दुबई में रहते थे और अब सानिया भी इस रिश्ते से मूव ऑन कर चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अब किसी अन्य की तलाश में है। उन्हें जल्दी ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा जाने वाला है।
इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वह काफी कूल अंदाज़ में नजर आ रही है। जिसमें कपिल शर्मा ने सानिया को छेड़ते हुए कहा कि शाहरुख ने एक बार उनके लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की थी। अगर कभी भी उनकी बायोपिक बनेगी तो इस पर सानिया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया और कहा कि अभी पहले मुझे लव इंटरेस्ट को ढूंढना है।
कुछ खबरों के अनुसार सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजाहन को शोएब मलिक की तीसरी शादी के चलते मानसिक तौर पर आहत पहुंचा था। जिसके चलते उनके बेटे ने स्कूल जाना बंद कर दिया। हालांकि अब सानिया मिर्जा की बातों से साफ पता चलता है कि वह इस रिश्ते से मुंह बंद कर चुकी है और अपने जीवन में एक नए प्यार की तलाश में है।


Click it and Unblock the Notifications



