..................... Sania Mirza father lashes out on sania mirza mohd shami wedding fake pics and rumours - Hindi Filmibeat

सानिया मिर्जा और महोम्मद शमी की शादी की खबरों पर पापा इमरान मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, तस्वीरों पर कही ये बात

Sania Mirza Mohammed Shami

Sania Mirza Mohammed Shami: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर महोम्मद शमी को लेकर पिछले काफी समय से शादी-निकाह और अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। जहां इन अफवाहों ने हर किसी को हैरान कर दिया था तो वहीं जैसे ही सानिया के घरवालों को इनके बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक के बाद से सानिया की लव लाइफ काफी सुर्खियों में है। वहीं दूसरी ओर महोम्मद शमी और हसीन जहां से बिगड़े रिश्तों से तो सभी वाकिफ हैं। ऐसे में कुछ शरारती तत्वों ने दोनों के अफेयर की अफवाहें और मोर्फ्ड तस्वीरें वायरल कर दी हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सानिया के घरवालों तक पहुंती तो उन्होंने इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। अब सानिया मिर्ज़ा के पिता, इमरान मिर्ज़ा ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को बकवास बताया है।

इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा - ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।

कुछ दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं। उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था। सानिया का कहना था कि उनसे जो भी बुरे कर्म हुए होंगे, अल्लाह उन्हें जरूर माफ करेगा. वो आध्यात्म के सफर पर निकल पड़ी हैं।

दूसरी ओर मोहम्मद शमी पर बात करें तो वे कई महीनों से चोटिल हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में पसीना बहाते हुए देखा गया। शमी का वैवाहिक जीवन उजड़ चुका है क्योंकि हसीन जहां के साथ उनका तलाक का मामला अब भी चल रहा है। वो अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उनका अब तक तलाक नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X