सानिया मिर्जा के एक्स ससुराल पर इंडिया ने दागी मिसाइलें, तबाह हुआ शोएब मलिक का गांव, हैरान कर देगा कारण

India did Air Strike at Shoaib Malik Village- ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडिया ने पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की है। इस दौरान इंडिया ने सभी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एक मिसाइल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट और सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक के घर पर भी दागी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों सानिया मिर्जा के एक्स ससुराल पर स्ट्राइक हुई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो कुल 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक हुई है और इसमें सियालकोट भी शामिल है। यहां पर शोएब मलिक का पैतृक गांव है और कहा जा रहा है कि वो तबाह हो गया है।
सानिया मिर्जा की एक्स ससुराल पर इसलिए हुआ हमला?
खबरें हैं कि यहां किसी आम नागरिक की जान नहीं गई है बल्कि आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया गया है। हालांकि शोएब मलिक का परिवार अब उस गांव में नहीं रहता है। 1 फरवरी 1982 को शोएब मलिक का जन्म इसी गांव में हुआ था।
हालांकि इस हमले को लेकर शोएब ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। शोएब मलिक के गांव को टारगेट करने का एक मात्र मकसद सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना था। शोएब मलिक के परिवार को लेकर पता चला है कि उनके पिता एक पंजाबी राजपूत परिवार से थे और उनका नाम फकीर हुसैन था। फकीर हुसैन एक जूतों की दुकान चलाते थे।
सानिया मिर्जा का तलाक
इंडियन टेनिस सनसनी रहीं सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी की थी लेकिन अब कुछ साल पहले ही उनका तलाक हो चुका है। सानिया मिर्जा अब इंडिया में हैं और अपने बेटे के साथ रह रही हैं। शादी के कुछ सालों के बाद शोएब मलिक के साथ उनकी अनबन की खबरें आईं थीं और बाद में शोएब के कई जगह अफेयर्स हुए थे। अब वो तीसरी शादी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











